गया, फरवरी 28 -- बाराचट्टी पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शुक्रवार को पूरे दिन कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित रही। इस कारण आम जनों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान पैदा हुआ। बाराचट्टी के डाक विभाग कार्यालय में पूरे दिन कोई काम नहीं हुआ। बिजली न रहने के कारण डाक विभाग कार्यालय का सिस्टम ओपन नहीं हो पा रहा था। जिस कारण स्पीड पोस्ट एवं पार्सल जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं पूरे दिन बाधित रही। पूरे दिन एक भी स्पीड पोस्ट या पार्सल को रिसीव नहीं किया गया। इस संबंध में उपभोक्ता अशोक कुमार, मनोज कुमार सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि स्पीड पोस्ट करने के लिए पोस्ट ऑफिस कार्यालय की कई बार दौड़ लगाई लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि बिजली अभी नहीं आई है। बिजली आने के बाद इस सिस्टम खुलेगा तब जाकर कोई काम होसकेगा। डाक विभाग कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.