फरीदाबाद, मार्च 26 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बापू नगर के आशियाना फ्लैट में पिछले 15 दिनों से बिजली नहीं होने से परेशान काफी महिलाओं ने मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के सेक्टर-8 कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि वोट लेने के समय तो सब उनके पास पहुंचते हैं, लेकिन अब उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। आशियाना फ्लैट की काफी महिलाओं ने बताया कि उनके फ्लैटों में पिछले 15 दिनों से बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। पीड़ित लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और बिजली ने काफी परेशान किया हुआ है। इसके अलावा बच्चों को बिजली नहीं होने से पढाई में काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा उन्हें पीने के पानी की भी काफी किल्लत हो रही है। रात के समय मच्छरों की भरमार है। बिजली नहीं होने से रात की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.