हरिद्वार, अप्रैल 13 -- बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर युवा कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को चंद्राचार्य चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे ऊर्जा उत्पादन राज्य में लगातार बिजली दरों में वृद्धि किया जाना सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में सरकार ने बिजली दरों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और इस वर्ष भी अप्रैल की शुरुआत में फिर से दरें बढ़ा दी गई हैं, जो जनता पर दोहरी मार है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक से लिए गए कर्ज का बोझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.