बहराइच, जून 3 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिजली ट्रिपिंग ने लोगों की नींद उड़ा दी है। सोमवार की रात बिजली की आवाजाही से लोग रात भर सो नहीं पाए। कई इलाकों में बेहद खराब स्थिति रही। सोमवार की रात 10 बजे के बाद बिजली की ट्रिपिंग शुरू हुई जो तड़के तीन बजे तक चलती रही। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी भी रात भर फॉल्ट ठीक करने में लगे रहे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिक लोड होने की वजह से समस्या पैदा हो रही है। बड़ी हाट, अकबरपुरा, नाजिरपुरा, सूफीपुरा, सरस्वती नगर, ढफालीपुरवा, ब्रह्मणीपुरवा, रायपुर राजा आदि इलाकों में भारी समस्या रही। लोड बढ़ने से ये तार और ट्रांसफॉर्मर उड़ रहे हैं। मामूली फॉल्ट को आधे घंटे में ठीक कर लिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक लोग लोड के बारे में सही जानकारी नहीं देते हैं। इसलिए उस हिसाब से तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.