गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण यादव ने शुक्रवार को नगर निगम की बिजली शाखा और डीएचबीवीएन अधिकारियों के साथ बैठक ली। डीएचबीवीएन अधिकारियों को गर्मियों के मद्देनजर बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नवनिर्मित बूस्टिंग स्टेशन और स्ट्रीट लाइट को जल्द कनेक्शन के निर्देश जारी किए। बैठक में खेड़की दौला, फर्रुखनगर और मानेसर सब डिविजन के अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान, उपमंडल अभियंता अमन राठी, अनिल मलिक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...