लखनऊ, दिसम्बर 24 -- मध्यांचल (डिस्कॉम) के समस्त वितरण कार्यालयों में ओटीएस के तहत लगाए जा रहे शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं ने बड़ी तादाद में आकर अपना पंजीकरण कराया। इसका लाभ भी ले रहे हैं। इस योजन के तहत बिजली चोरी में 3422 उपभोक्ताओं से अब तक 1.44 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। मध्यांचल डिस्कॉम में अब तक उक्त योजना में 2580 उपभोक्ता अपना पूरा पैसा जमा करा कर 4.95 करोड़ की छूट का लाभ उठा चुके है, जिसमें सर्वाधिक 585 उपभोक्ता अध्योया क्षेत्र से हैं। अब तक 3422 उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी संबंधित प्रकरणों में पंजीकरण कराया है। उनसे 7.70 करोड़ का असिसमेंन्ट के सापेक्ष 1.44 करोड़ वसूले गए हैं। मध्यांचल को अब तक 412.40 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हो चुकी है। ओटीएस योजना में 4,91,270 उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। अकेले 23 दिसंबर को मात्र एक दिन मध्य...