बेगुसराय, फरवरी 12 -- वीरपुर, निज संवाददाता। पर्रा पंचायत के सरौंजा व लक्ष्मीपुर गांव में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेगूसराय द्वारा बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 लोगों को बिना कनेक्शन लिए व मीटर बाई पास कर बिजली का उपभोग करते पाया गया। सभी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इनलोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। कनीय विद्युत अभियंता विनय कुमार सिंह ने बताया कि सरौंजा निवासी मो सरताज टोंका फंसा कर बिजली जला रहे थे। उनपर 9 हजार 277 रुपए का दंड लगाया गया है। इसी गांव की यदुरी खातून मीटर बाईपास कर बिजली चोरी कर रहीं थी। उनपर 4 हजार 147 रुपए जुर्माना लगाया गया है। सरौंजा के ही मो रफी आलम बिजली कनेक्शन कट जाने के बाद भी बिजली का उपयोग कर रहे थे। उनपर 9 हजार 733 रुपए का दंड लगाया गया है। इसी गांव के चंदन कुमार ट्रां...