बक्सर, फरवरी 8 -- पेज तीन के लिए ---- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। सिमरी के हलवापट्टी स्थित एक आटा चक्की पर छापेमारी कर कंपनी के अभियंता ने बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। इस मामले में कंपनी ने दो लाख से अधिक का जुर्माना लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोरानसराय के सहायक विद्युत अभियंता अर्जुन वर्मा के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने सिमरी प्रखंड के हलवापट्टी निवासी भगवान चौहान के आटा चक्की पर छापेमारी के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा। अभियंता ने पाया कि परिसर में लगे इंडक्शन मोटर में अतिरिक्त तार जोड़कर मीटर के वास्तविक मानपठन को बाधित किया जा रहा था। इस प्रकार लंबे समय से बिजली ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। बिजली अधिनियम के तहत उपभोक्ता पर 2,01,796 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ ही सिमरी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक अभियंता ने अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.