मुंगेर, फरवरी 5 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में बिजली विभाग ने अवैध रूप से मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने मामले में कुल 6 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया। जिसमें कौशलपुर गांव में अवैध रूप से बिजली चोरी कर इस्तेमाल करने के मामले में बिजली विभाग की ओर से महादेव प्रसाद सिंह पर 11200 रुपया, निर्मला देवी पर 5747 रुपया, शशिधर प्रसाद सिंह पर 9704 रुपया, मुन्नी देवी पर 79596 रुपये, रविंद्र प्रसाद सिंह पर 43100 तथा कृष्ण देव सिंह पर 61618 रुपया का जुर्माना करते हुए हवेली खड़गपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अमित कुमार साह ने हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...