जहानाबाद, फरवरी 19 -- रतनी, निज संवाददाता बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कनीय अभियंता मेराज आलम के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें शकूराबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर (घेजन), बीरोबिगहा एवं पाण्डेय चक गांव में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पांच लोगों को पकड़ा गया। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि बिशुनपुर (घेजन) गांव मे, संजय शर्मा के खिलाफ 12154 रुपया, विनोद राय के खिलाफ 8884 रुपया, बीरो बिगहा गांव निवासी रामविनय सिंह के खिलाफ 20387 रुपया, रमेशचन्द्र सिंह के खिलाफ 20387 रुपया एवं पाण्डेय चक गांव निवासी भोला यादव के खिलाफ 20387 रुपया जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाने में आवेदन दिया है। थानाधयक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.