सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। जिले में बिजली चोरी और अनियमित विद्युत उपयोग के खिलाफ बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत जनवरी से अबतक जिले के सभी उप-प्रमंडलों में छापेमारी कर कनेक्शन विच्छेदन, एफआईआर और आकलित राशि का जुर्माना लगाया गया है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, पूरे डिवीजन में कुल 2091 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया, 157 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 10.34 लाख रुपये से अधिक की आकलित राशि जुर्माने के रूप में लगाई गई है। सीतामढ़ी (शहरी) उप-प्रमंडल में टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, डुमरा ईस्ट और डुमरा वेस्ट सेक्शन में कार्रवाई की गई। इस उप-प्रमंडल में कुल 431 उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेद किया गया। बिजली चोरी और अनियमित उपयोग के 58 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई। जांच के बाद 29,722 यूनिट में से बड़ी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.