रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विद्युत वितरण खंड की विजिलेंस टीम की कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी को उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खेड़ा, खेड़ा कॉलोनी और दरिया नगर क्षेत्रों में अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पांच उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। जांच के दौरान आफताब पुत्र रियासउद्दीन, सायना पत्नी अकबर खान, लक्ष्मी देवी पत्नी दीपांकर सरकार, अनूप कुमार और मो. हसन पुत्र मो. नवी के परिसरों में सीधे लाइन से बिजली चोरी की जा रही थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.