हाजीपुर, जनवरी 29 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बुजुर्ग गांव के तीन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विद्युत आपूर्ति प्रशाखा,बसंतपुर के कनीय विद्युत अभियंता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग बकाया वसूली और अवैध बिजली उपयोग को लेकर लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी क्रम में पाया गया कि बरियारपुर बुजुर्ग निवासी सुबोध कुमार सिंह के कमर्शियल कैंपस का बिजली कनेक्शन पूर्व में बकाया राशि के कारण काट दिया गया था,लेकिन वे अवैध रूप से दोबारा कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। वहीं गांव की ही चंचला देवी एवं जितेन्द्र पटेल के घरेलू परिसरों का बिजली संबंध भी बकाया अधिक होने के कारण पूर्व में ही बिच्छेद कर दिया गया था। जांच के दौर...