औरंगाबाद, दिसम्बर 20 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद विद्युत विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान सात लोगों को बिजली चोरी के मामले में पकड़ा गया और उन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कनीय विद्युत अभियंता राजू प्रसाद गुप्ता के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें कहा गया है कि जांच के क्रम में उक्त लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...