बक्सर, जून 7 -- पेज तीन के लिए ----- नावानगर, एक संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरौल व सोनवर्षा थाना क्षेत्र के करियाकाट व मणियां में छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 15 लोग अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ विद्युत आपूर्ति शाखा केसठ व नावानगर के जेई अवनीश कुमार द्वारा दोनों थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी दल द्वारा सिकरौल थाना के करियाकाट गांव में छापेमारी की गई। जिसमें कुल सात लोगों को अपने आवासीय परिसर में गलत तरीके से बिजली का उपभोग करते पकड़ा गया। अधिकतर लोग बिल बकाया होने के चलते विद्युत विच्छेदन होने के बाद भी एलटी तार में टोका फंसाकर बिजली चोरी कर रहे थे। जबकि कुछ लोग मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं। सभी पर उनके परिसर के भार के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.