सहरसा, फरवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न वार्डों में छापेमारी कर चार लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता बिनोद पासवान के नेतृत्व में मानव बल ललटू कुमार, अनिल रजक एवं रवि कुमार शामिल थे। कनीय अभियंता ने बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। इसके तहत एक से 92,037 रुपये, दूसरे से 34,662 रुपये तीसरे से 2,634 रुपये और चौथे से 1,20,709 रुपये की वसूली प्रस्तावित की गई है। विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.