खगडि़या, मार्च 20 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाके में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें जमालपुर कुर्मी टोला में सुरेश ठाकुर एवं वासुदेवपुर पंचायत के बरेठा में कल्पना देवी को बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया। बिजली विभाग के जेई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को दोनों बिजली चोरी के आरोपी के खिलाफ गोगरी थाना में एफआईआर दर्ज कराया। इधर जेई ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है। पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.