गिरडीह, मार्च 20 -- देवरी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची के निर्देशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम को लेकर गठित छापामारी दल द्वारा बुधवार को देवरी थाना क्षेत्र के गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध ढंग से विद्युत चोरी करते हुए धराए कुल 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। विद्युत अवर प्रमंडल जमुआ के एसडीओ रामसुंदर राम के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई। इस संबंध में एसडीओ राम ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी करने को लेकर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें एलटी लाईन में अवैध ढंग से टोका लगाकर बिजली चोरी करते हुए कुल 13 लोगों की पहचान कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कारवाई शुरू कर दी गई है। बताया कि छापेमारी अभियान में बिजली चोरी करते हुए धराए नेकपुरा के अनुज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.