घाटशिला, मार्च 22 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुम्हार समाज के बुजुर्ग कारीगरों की मदद के लिए सरकार से विशेष पहल की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुम्हार समाज के लोग अपनी परंपरागत आजीविका मिट्टी के बर्तन बनाने के माध्यम से चलाते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के कारण कई बुजुर्ग कुम्हार अब हाथ से चलने वाले चाक पर काम करने में असमर्थ हो गए हैं। विधायक संजीव सरदार ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए सरकार से आग्रह किया कि इन बुजुर्ग कारीगरों को बिजली से चलने वाले स्वचालित चाक उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे अपनी आजीविका को जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि परंपरागत कारीगरी को बचाने और कुम्हार समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। संजीव सरदार का कहना है कि कुम्हार समाज हमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.