अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- चिलियानौला फीडर के बिजली घर में खराबी आने से नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को शनिवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ऊर्जा निगम के लोग रात भर फॉल्ट ढूंढने में रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह बिजली घर के रिले में खराबी मिली। इसके बाद पालिका को कारचूली फीडर से जोड़ वैकल्पिक व्यवस्था बनानी पड़ी। शनिवार को दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। शाम के वक्त चार बजे पूरी बिजली गुल हो गई। लोग रात भर बिजली का इंतजार करते रहे। लेकिन बिजली नहीं आई। यूपीसीएल के कर्मचारी रात भर बिजली की लाइनों को चेक करते रहे, लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। बता दें कि चिलियानौला की लाइन जंगलों के बीच से होकर गुजरती है, हल्की आंधी में भी लाइन में टहनी गिरने से कई बार बिजली गुल हो जाती है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.