धनबाद, जनवरी 8 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। कनकनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। अपराधियों द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास के बाद पूरा इलाका कई दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों ने कनकनी आउटसोर्सिंग के पास पहुंचकर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात कनकनी हनुमान बाजार स्थित स्विच रूम में अपराधियों ने 500 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोरी तो नाकाम रही, लेकिन करीब 600 लीटर तेल बह जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। चक्का जाम की सूचना मिलते ही कनकनी कोलियरी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। शुक्रवार तक बिजली बहाल करने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.