उन्नाव, जून 9 -- सोनिक, संवाददाता। दही में पुरवा-दही मार्ग पर दरोगाखेड़ा गांव के पास रविवार देर रात बेकाबू वैन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर खंती में गिर गई। हादसे में वृद्ध और मासूम की मौत हो गई। छह सवारियां भी जख्मी हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग के साथ घायलों को बाहर निकाला और बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया। माखी में कुम्हारखेड़ा गांव निवासी वैन चालक मोनू सिंह (45) पुत्र वीरपाल के साथ सोनिक गांव निवासी वृद्ध अर्जुन सिंह पुत्र बजरंग अपने बेटे बृजेश की शादी में अन्य परिजनों के साथ मौरावां थाना क्षेत्र के दिरगजखेड़ा गांव गए हुए थे। वैन में उनके साथ सोनिक गांव निवासी सुभाष सिंह की (8) वर्षीय बेटी आरुषी और पांच वर्षीय बेटा गोलू, अजगैन थाना क्षेत्र के छतईखेड़ा गांव निवासी सोनू कुमार (34) पुत्र राम नारायण, अजगैन कस्बा निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.