रायबरेली, मई 14 -- सलोन संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सिटकहिया गांव के एक मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से मकान व उसमें रखी घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। क्षेत्र के सिटकहिया गांव निवासी छेदीलाल बुधवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे परिवार के साथ घर से खेत की तरफ चले गए थे। इसी बीच अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बूझाकर उस पर काबू पाया। आग की घटना में घरेलू संपत्ति व मकान समेत लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.