मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरिया पिपरा गांव में गुरुवार बिजली के बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वें पड़ोसी के यहां रामायाण का पाठ सुनने गए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के उमरिया पिपरा गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्ण गुप्ता के पड़ोस में राजाराम सेठ के यहां रामायण का पाठ था। वें पड़ोसी के घर रामायण का पाठ सुनने के लिए पहुंचे। उनके घर में बिजली के बोर्ड में बिजली ठीक करने लगे। उसी दौरान बोर्ड में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से कृष्ण झुलस गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने कृष्ण गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले...