संभल, जुलाई 13 -- थाना बनियाठेर के गांव अहमदनगर थरेसा के जंगल में विद्युत पोल में करंट उतरने से किशोर बुरी तरह से झुलस गया। किशोर को परिजन आनन फानन में चन्दौसी के निजी चिकित्सक के ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। थाना बनियाठेर के गांव अहमदनगर थरेसा निवासी लोकेन्द्र रविवार को परिजनों के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर खेत में धान की रोपाई कर रहा था। बेटा माधव 10 वर्ष खेत से घर किसी काम के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में लगे बिजली के पोल से किसी प्रकार टच हो गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। किशोर को करंट की चपेट में आता देख पिता मौके की तरफ दौड़ पड़ा। तभी अचनाक से सप्लाई फेल हो गई। उसके बाद परिजन निजी वाहन से किशोर को उपचार के लिए चन्दौसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने हालात गंभीर होने पर म...