बदायूं, मई 26 -- मूसाझाग थाना पुलिस ने न्यायालय एसीजे एसडी द्वितीय के आदेश पर 38 बिजली के पोल और आधा बंडल तार चोरी के मामले में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दियोचरी थाना हजरतपुर के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी। अर्जुन सिंह रजिस्टर्ड फर्म चलाते हैं, जो मुंबई के अंतर्गत विद्युत लाइन बिछाने का काम करती है। उनकी देखरेख में मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी से गुलड़िया के बीच 33 केवी विद्युत लाइन का कार्य नवंबर 2024 से जारी था। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर करीब 250 पोल और दो बंडल बिजली के तार डाले गए थे। जिनमें से 210 पोल और डेढ़ बंडल तार लगाए जा चुके थे। 18 दिसंबर 2024 को जब उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई, तो वे उन्हें अस्पताल ले गए। उसी दौरान कार्यस्थल से 20...