मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बिजली के निजीकरण के विरोध में नगर के फतहा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर सोमवार को 110 वें दिन कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा के दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट (हितों के टकराव) के प्राविधान को हटाकर निजीकरण के लिए ट्रांजैक्शन कंसलटेंट की बिडिंग कराई गई है। ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की नियुक्ति के आरएफपी डॉक्यूमेंट में पहले हितों के टकराव का प्राविधान था,लेकिन अब हटाया गया है। वक्ताओं ने इसके पीछे साफ तौर पर भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए एक कंपनी ने बिड डाली है। पावर कार्पोरेशन प्रबंधन से यह स्पष्ट करने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.