संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को लगातार 110 वें दिन एसी कार्यालय परिसर में बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। धरना के दौरान संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट (हितों के टकराव) के प्राविधान को हटाकर निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसलटेंट की बिडिंग कराई गई है। इसके पीछे साफ तौर पर भ्रष्टाचार का संकेत मिल रहा है । संघर्ष समिति के पदाधिकारी इं राजेश कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की नियुक्ति हेतु अर्नेस्ट एंड यंग, ग्रैंड थ्रामटन और डेलॉइट कम्पनी ने बिड डाली है। पारदर्शिता का तकाजा यह है कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को स्पष्ट करना चाहिए कि यह तीनों कंपनियां बिजली के मामले में कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट के दायरे में आती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.