कानपुर, अक्टूबर 31 -- जैनपुर क्षेत्र में दो बिजली के पोल किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गये। इससे अकबरपुर बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली शाम 6 बजे बहाल हो सकी। आठ घंटे तक करीब 20 हजार घरों की आपूर्ति ठप रही। दोपहर में ही लोगों के इन्वर्टर भी दगा दे गये। औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में लगे दो पोल किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गये। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने पोलों को रास्ते से हटाकर करीब 8 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई। इससे कस्बा अकबरपुर सहित माती रोड व स्कूलों में पहुंचे बच्चे परेशान हुए। बिजली न आने के बाद कई स्थानों पर पेयजल समस्या के साथ दैनिक कार्यों की समस्या बनी रही। वहीं कस्बे में कई स्थानों पर लोग सिर्फ सबमर्सिबल के सहारे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से महज चार घंटे बाद इन्वर्टर दगा दे जाने से घरों म...