शाहजहांपुर, मार्च 16 -- निगोही में ढकिया तिवारी फीडर के तार काफी नीचे लटक गए है। इससे किसानो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के मकान के पीछे से ढकिया तिवारी और एसपीएन फीडर की लाइन गुजरी है। इस लाइन के तार जगह-जगह नीचे लटक गए है। किसान वमुश्किल फसल की वुवाई तो कर देता है। लेकिन कटाई के वक्त जान मुश्किल में आ जाती है। हमजापुर गांव के किसान जगपाल,महिपाल ने वताया कि खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। लेकिन झूलते तारो की बजह से फसल देखने की हिम्मत नही होती। किसान जगतराम का कहना है कि बिजली के लापरवाह कर्मचारियो ने तालाब के निकट बिजली के एक पोल में ही ढकिया तिवारी और एसपीएन फीडर की लाइन जोड़ दी है। लोगो का कहना है कि इस समस्या के बारे में कर्मचारियो को कई बार सूचित किया। लेकिन समाधान नही हुआ। इससे जान माल के नुकसान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.