गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन मेन में बिजली के तारों पर एक बड़ा पेड़ झुका हुआ है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पेड़ को कटवाने के लिए कई बार शिकायत दी जा चुकी है। स्थानीय निवासी सोनू भाटी ने बताया कि शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पेड़ के तारों पर झुके होने से बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है की जल्द से जल्द पेड़ को कटवाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...