संतकबीरनगर, सितम्बर 11 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के लेडुआ महुआ में सड़क के पास बिजली के पोल मे करंट उतर जाने से एक घोड़े की मौत हो गई। पीड़ित को न्याय देने के बजाय जिम्मेदारों ने चुप करा दिया। जिसके बाद उसने मृत घोड़े को ले जाकर दफन कर दिय़ा। लेडुआ महुआ निवासी गोपी विगत 30-35 सालों से सड़क के किनारे रहता है। शुरू से घोड़ा रखता आ रहा है। इसी की कमाई से परिवार का ख़र्चा चलता है। गोपी ने बताया कि बुद्धवार की सुबह देखा तो घोडा मरा पड़ा था। बिजली का सीमेन्ट से बना पोल से सटा था। काफी लोग जुट गए। पता चला कि पोल में करंट आ रहा था। जिसके सम्पर्क में आने से घोड़े की मौत हो गई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई मदद नहीं की। पोस्टमार्टम तक नहीं होने दिया गया। उल्टे ही उसे धमका कर चुप करा दिया गया। घर से बेदखल करने तक की धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.