बदायूं, मार्च 19 -- एमएफ हाईवे पर अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित थाना क्षेत्र के मरौरी गांव के पास हुआ। थाना क्षेत्र के असधरमई गांव के रहने वाले राजकुमार 50 वर्ष पुत्र विजेंद्र सिंह शाहजहांपुर जिले के ब्लॉक कलान के परौर थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। वह मंगलवार को विद्यालय की छुट्टी कराने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उसावां थाना क्षेत्र के मरौरी गांव के पास पहुंची, वैसे ही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे शिक्षक राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.