पीलीभीत, फरवरी 1 -- जहानाबाद। बरेली हाईवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने लगे बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आया। करंट आने से दो आवारा पशुओं की मौत हो गई। पशुओं की मौत के बाद एकत्र लोगों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि विद्युत पोल में बार बार करंट उतर आता है। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के संबधित अधिकारियों से की गई लेकिन फायदा नहीं हुआ। पशुओं की मौत के बाद पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट ठीक किया। इसके अलावा हाईवे पर आवारा पशुओं का झुंड भी लगातार बैठा रहता है। जिस कारण भी हादसे हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.