धनबाद, सितम्बर 19 -- झरिया, वरीय संवाददाता। बिजली के कारण झरिया में जलापूर्ति व्यवस्था अनियमित और आंशिक होती जा रही है। गुरुवार को डीवीसी की ओर से करीब 7 घंटे तक बिजली की कटौती की गई। मरम्मती कार्य के लिए बिजली काटी गई थी। जिसके कारण जामाडोबा जल संयंत्र में जल भंडारण और जल सप्लाई का कार्य ठप रहा। झरिया शहर में दोपहर में जलापूर्ति हुई है। जबकि यहां सुबह में होती है। वह भी आंशिक जलापूर्ति हुई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी आंशिक जलापूर्ति हुई है। वहीं बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं में भी काफी रोष है। व्यवसायी व समाज सेवी शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अम्बष्ट, उपेंद्र गुप्ता आदि ने कहा है कि दुर्गा पूजा की समय दुकानदारी प्रभावित हो रही है। आम लोग परेशान है। बिजली विभाग ध्यान दें। अन्यथा लोग आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे। वहीं झमाडा के कनीय अभियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.