पटना, मार्च 8 -- बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवा के कई मानकों पर बिहार राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति में है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से हालिया रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। मंत्रालय ने देश की 36 बिजली कंपनियों के कामकाज की समीक्षा की है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय औसत से अधिक शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति हो रही है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने का औसत भी ठीक है। ऑनलाइन पेमेंट में भी बिहार की स्थिति देश के औसत से बेहतर है। रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कई राज्यों के प्रमुख शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है। हालांकि, शहरों में बिजली आपूर्ति का राष्ट्रीय औसत 23.53 घंटे ही है। दक्षिण बिहार के शहरों में 23.63 घंटे तो उत्तर बिहार में 23.38 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इसी तरह देश के कई राज्यों के ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.