सीतामढ़ी, जून 11 -- सीतामढ़ी। जिला सदर अस्पताल परिसर में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉडल अस्पताल भवन को हैंडओवर हुए छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन की व्यवस्था पूरी नहीं होने से इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। फलत: करोड़ों की लागत से बनी यह भव्य इमारत अब महज एक दवा वितरण केंद्र और रजिस्ट्रेशन काउंटर तक सिमट कर रह गई है। अधूरी व्यवस्था से मरीज बेहाल: नए भवन में अभी सिर्फ ओपीडी रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण का काम हो रहा है। अधूरी बिजली व्यवस्था के चलते वह भी बाधित रहता है। रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर बिजली की बार-बार कटौती और सीमित कनेक्शन की वजह से कंप्यूटर सिस्टम सुचारु रूप से नहीं चल पाते। इससे लंबी कतारों में खड़े मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि जब इतना बड़ा अस्पताल बना है तो सुविधाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.