समस्तीपुर, मई 10 -- सरायरंजन, निज संवाददाता। सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 7 नोनिया टोल पोखर पर शुक्रवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घर जलने का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित लोगों में चंद्रशेखर महतो, नंदलाल महतो, पप्पू महतो, धनराज महतो, जामुन महतो, महेश महतो, शंभू महतो, बबलू महतो, प्रमोद महतो, देवेंद्र महतो, राजकुमार महतो, जवाहर महतो, शशि महतो, राहुल महतो के नाम सामिल हैं। इस बाबत लोगों ने बताया की एक घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी आगोश में लिया। अगलगी से घर में रखे सामान के अलावा बांसबाड़ी, ताड़ का पेड़, खजुर का पेड़ आदि भी जल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी से पहुंचे कर्मी व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबु पाया गया। इसकी सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.