लखीसराय, जून 13 -- चानन, निज संवाददाता। रामपुर ग्रिड से हो रही बिजली की लचर सप्लाई से उपभोक्ताओं के सब्र का बांध का टूटने लगा है। बिजली की सप्लाई में सुधार और रामपुर-मननपुर फीडर से इटौन को हटाए जाने पर गुरुवार को मननपुर बाजार व रामपुर के सैकड़ों युवाओं ने पावर ग्रिड में घुसकर बबाल किया। इस दौरान कार्यरत ऑपरेटर राजेश कुमार और रामविलास कुमार के साथ भी मारपीट की और दोनों को ग्रिड से खींचकर सौ मीटर के दूरी पर ले जाकर पीपल वृक्ष के नीचे बंधक बना कर रखा। करीब दो घंटे तक ग्रिड में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना की सूचना पर लखीसराय के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ग्रिड पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने बिना कुछ सोचे गाड़ी पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ लाठियां चलाई। जिससे गाड़ी का शीशा और मुख्य गेट का हेंडिल भी टूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.