हल्द्वानी, मई 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के साथ हल्द्वानी में लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई है। गर्मी से राहत देने के लिए घरों में लगे उपकरण नहीं चलने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में साल भर होने वाले लाइन मेंटेनेंस पर सवाल उठ रहा है। ऊर्जा निगम करोड़ों की लागत से सालभर लाइन मेंटेनेंस का काम करता है। इसके लिए दिनभर कटौती भी की जाती है। इसके लिए गर्मियों में बिजली की आपूर्ति बेहतर किए जाने का तर्क विभाग देता है। वहीं अब भीषण गर्मी के दौरान लोगों को जरूरत के अनुसार वोल्टेज मिलना मुश्किल बना हुआ है। उपभोक्ता लगातार विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज करा रहे हैं, इसके बाद भी समाधान होना मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में विभाग से सालभर होने वाले लाइन मेंटेनेंस के काम पर लोग सवाल उठा रहे हैं। ऊर्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.