लखनऊ, फरवरी 7 -- बख्शी का तालाब थानाक्षेत्र में चोरों ने 11 हजार की हाईटेंशन लाइन काट दी। 250 केवीए का ट्रांसफार्मर को गिराकर उसके अंदर का तांबा निकाल ले गए। जेई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जेई ने बताया कि बिजलीघर मामपुर बाना में चोरों ने 11 हजार की हाईटेंशन लाइन काट दी, जबकि सप्लाई चालू थी। इसके बाद किसान पथ से बाना गांव जाने वाले खड़ंजे पर रखे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को गिरा दिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तांबा निकल कर भाग गए। रात भर गांव में बिजली नहीं आई। अगली सुबह ग्रामीणों ने बिजलघर जाकर लाइट न आने की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारी ने लाइन मैन को भेजकर बिजली सही करने को कहा। लाइनमैन बाना गांव पहुंचा तो ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी पर जेई ने बख्शी का तालाब थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट ...