हल्द्वानी, जनवरी 25 -- हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बिजली की आंख-मिचौली दिनभर जारी रही। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तिकोनिया, आवास विकास, रामपुर रोड और गौलापार जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित रहे। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि रविवार को निगम की ओर से कोई निर्धारित लाइन मेंटेनेंस कार्य नहीं किया गया था। विद्युत आपूर्ति पूरे दिन सुचारू रही। लाइन में फॉल्ट आने पर दिक्कतें बनी रहीं। कार्मिकों ने तत्काल इसका समाधान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...