मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- कटरा। बकुची पावर ग्रिड पर सोमवार को बिजली की आंखमिचौली से नाराज उपभोक्ताओं ने धरना दिया। मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने कहा कि उत्तरी पंचायत यजुआर, कटाई, पहसौल, नगवारा, चंगेल, खंगुरा आदि पंचायतों में 15 रोज से बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान हैं। किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। चेतावनी दी कि सात रोज के अंदर बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मुखिया मो. गुलाम गौस, मुखिया अशोक कुमार ठाकुर, पूर्व सरपंच बैद्यनाथ महतो, सुबोध झा, मनोज ठाकुर, राजीव ठाकुर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.