बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्डों में बिजली का पोल लगाते समय जलकल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे आवास विकास टीवी टॉवर, तुरकहिया, नरहरिया वार्ड में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जलकल की टीम ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। बिजली विभाग की ओर से नगर पालिका के वार्डों में पोल लगाया जा रहा है। शुक्रवार रात में बिजली विभाग के कर्मचारी आवास विकास टीवी टॉवर ...