बस्ती, अगस्त 12 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी एक युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुड़ियारी गांव निवासी अभय यादव के परिवार के लोग बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से काफी परेशान थे। सोमवार की सुबह अभय को मालूम हुआ कि जिस फेज में उसके घर की बिजली का कनेक्शन है उससे काफी लो-वोल्टेज बिजली प्रवाहित हो रही है। अभय यादव फेज बदलने चला गया। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल कुदरहा सीएचसी पर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.