लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- मैगलगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को चोरी किए गए आठ बण्डल बिजली तार एवं घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति औरंगाबाद बरवर मार्ग पर एचटी लाइन के बिजली पोल पर लगे तारों को चोरी करने की नियत से एक कार में मौजूद हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी औरंगाबाद अनूप कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर दो अभियुक्तों मुनेश पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम मीरपुर उर्फ गंगारामपुर, थाना मितौली, जनपद खीरी व विश्वकर्मा पुत्र मदनलाल, निवासी ग्राम रानीबेहड़, थाना मितौली को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आठ बण्डल बिजली तार व लाल रंग की कार बरामद की गई। बरा...