लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर की ग्राम सभा पिपरसंड स्टेशन रोड पर चोरों ने 250 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें डर लगा कि कोई देख लेगा, तो उन्होंने ट्रांसफार्मर के अंदर से तेल और कॉपर जैसी कीमती सामान चोरी कर ली और वहां से फरार हो गये। इससे रात भर लोग अंधेरे में रही। सुबह ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर फोन किया। सूचना पर बिजलीकर्मी पहुंचे। इस दौरान ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा पड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक बीती रात लगभग दो बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह टहलने निकले तो देखा कि सड़क पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर गिरा पड़ा हुआ है। इसके अंदर के कीमती धातु की चोरी हो गई है। वहीं जेई ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.