बगहा, सितम्बर 15 -- नरकटियागंज। निज प्रतिनिधि शिकारपुर थाना के बहुअरवा खुर्द गांव में बिजली कर्मी के साथ मारपीट कर रुपए छीनने की घटना घटी है। मामले में बिजली कर्मी सिसवा बहुअरवा गांव निवासी संजय कुमार राम ने बहुअरवा खुर्द गांव निवासी घुना साह, सुनील कुमार साह व सुभाष साह को आरोपित किया है। आरोप है कि बिजली विभाग का राजस्व संग्रह करने के दौरान आरोपियों ने लाठी डंडा से मारपीट करते हुए 13 हजार रुपए व 14 हजार रुपए का प्रिंटर छीन लिया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.