लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बिजली कर्मचारियों के आवासों पर मीटर लगाने पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। संघर्ष समिति ने कहा कि आदेश रद्द नहीं किए जाने पर 26 फरवरी को आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को रियायती बिजली सुविधा इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म एक्ट 1999 और ट्रांसफर स्कीम 2000 के तहत दी जाती है। इसे इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 द्वारा भी संरक्षण प्राप्त है। बावजूद इसके कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाया जाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। शुक्रवार को लखनऊ के प्रयाग नारायण रोड स्थित हाइडल कॉलोनी में जिस तरह फाटक का ताला तोड़कर, दीवार कूदकर कर्मचारियों के आवासों में स्मार्ट मीटर लगाए, वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.