आरा, नवम्बर 5 -- पीरो, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से अनिल राय नामक 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई है।इसकी सुचना पाकर मृत किसान के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार तिलाठ गांव निवासी स्व हरिजी राय के 50 वर्षीय पुत्र अनिल राय मंगलवार की सुबह अपने खलिहान के समीप कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान वे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से उनके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.